ओमप्रकाश गौतम
बहादुरगढ़ श्री रामलीला कमेटी के द्वारा श्री राम लीला मंचन कराए जाने के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री रामलीला कमेटी बहादुरगढ़ के प्रधान चंद्र प्रकाश सैनी लेखपाल ने विधिवत भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया आयोजन के पुरोहित पंडित सुधीर शर्मा रहे। श्री रामलीला कमेटी प्रधान चंद्रप्रकाश सैनी ने समिति के समस्त पदाधिकारी एवं ग्राम वासियों से कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील करते हुए बताया कि विगत 73 वर्षों से श्री रामलीला का आयोजन निरंतर बहादुरगढ़ में होता आ रहा है, उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे श्री रामलीला कमेटी के प्रधान की जिम्मेदारी मिली है मैं अपनी पूरी निष्ठा एवं समर्थ से उसको निभाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर समिति के महामंत्री राजेंद्र सैनी ने कहां की है भगवान श्रीराम का कार्य है हम सबको इस कार्यक्रम में मिलजुल कर सहयोग करना चाहिए और इसे भव्य बनाने में अपना योगदान करना चाहिए। कार्यक्रम की उपस्थिति सुनील शर्मा, छतर सिंह हलवाई सुनील सैनी, तेजपाल प्रधान हरप्रीत सिंह प्रधान, रोहतास चौहान, लाल सिंह चौहान, कलवा सिंह जाटव, सुनील प्रधान, विक्रम सिंह ठेकेदार, त्रिलोकचंद सैनी, राजकुमार प्रजापति, लाल बृजेश पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
0 Comment