बस्ती। कुदरहा ब्लॉक के प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है, जिसे लगातार पूरा किया जा रहा है। कहा कि मोदी और योगी के राज में देश और प्रदेश का जितना विकास हुआ, उतना पिछले 75 सालों में भी नहीं हुआ। एक तरह से दोनों नेता देश और प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे है। मोदीजी की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में है। पूरी दुनिया मानती है, कि पीएम हो तो मोदीजी जैसा। यह बाते उन्होंने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुदरहा गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। उनके साथ मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरी, महंथ पाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्र कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान और सचिदानंद यादव भी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिसे लगातार पहुंचाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनता से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और भाजपा को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने भी सरकार की योजनाओं पर संतोष जताया।