सपा नेत्री नेहा गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने का प्रयास किया
पुलिस और सपा कार्यकताओं के बीच पुतले की हुई छीना झपटी
गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता नजर नहीं आए
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा की तहसील स्तर पर सपा कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ पैदल मार्च किया। कार्यकर्ता वोट चोर, गद्दी छोड़,चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए अंबेडकर पार्क पर पहुंचे और चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने का प्रयास किया मगर पुलिस की तत्परता के चलते पुतला छीन लिया। गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा के कार्यकर्ता कम नजर आए।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
नगर की महावीर कालोनी में सपा नेत्री नेहा गुर्जर के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। पूर्व सांसद हरीश पाल के पुत्र नेहा के पति नीरजपाल,विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रिजवान अहमद एडवोकेट,कई दर्जन कार्यकर्ताओं के संग पैदल वोट चोर गद्दी छोड़,चुनाव आयुक्त गद्दी छोड़,चुनाव आयुक्त कहा मिलेगा,बीजेपी के दफ्तर में नारे लगाते हुए चले।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
सपा कार्यकर्ता अपने हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। कार्यकर्ता नगर के चौपला अम्बेडकर पार्क पर पहुंचे और चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने को लेकर आए तो पुलिस से छीना छपती हुई पुलिस ने पुतला छीन लिया और पुतला जलाने नहीं दिया। सपा कार्यकर्ता बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की शरण में पहुंचे और प्रतिमा पर लोकतंत्र को बहाल करने के लिए जमकर नारे लगाए । विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ता कम नजर आए। नेहा गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
चुनाव आयुक्त भाजपा से मिलीभगत कर वोट छीन रहे है। वोट चोरी कर रहे है जो लोकतंत्र के लिए भारी खतरा है। विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता जुनैद अहमद एडवोकेट ने कहा कि देश को बचाने के लिए वोट के अधिकार को बचाना होगा। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।
0 Comment