बस्ती। बीडीए के सदस्य, रामनगर ब्लॉक के प्रमुख एवं ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष यशंकात सिंह ने ऐसा कार्य करके दिखाया, जिसे आज तक कोई सांसद और विधायक नहीं कर सके। इन्होंने बीडीए में लड़ झगड़कर दो करोड़ 25 लाख की लागत से ‘पानी की टंकी कटरा से होते हुए न्याय मार्ग पकौड़ी चौराहा’ तक की सड़क को चौड़ीकरण और उच्चीकरण स्वीकृति करवाया। सड़क तो चौड़ीकरण होगी ही साथ ही दोनों और प्रकाश की भी व्यवस्था होगी। लगभग 600 मी. सड़क निर्माण की खास बात यह है, कि इसमें किसी भी व्यवसाई का इंच जमीन भी नहीं जाएगी। साढ़े तीन मीटर की सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर की पटरियों को पिच किया जाएगा। बीडीए से यह सड़क स्वीकृति ही नहीं हुआ, बल्कि टेंडर की प्रक्रिया भी चल रही है। आमजन की सहूलियत और जाम को देखते हुए सड़क के चौड़ीकरण करने पर जोर दिया गया। इसके लिए बीडीए के सदस्य तो बधाई के पात्र हैं, ही साथ ही बीडीए के अध्यक्ष कमिष्नर, उपाध्यक्ष डीएम और सचिव भी बधाई के पात्र है। भले ही चाहें बीडीए के तीनों सदस्यों पर भ्रष्टाचार को न रोक पाने का आरोप लगता रहा है, लेकिन जो विकास का काम बीडीए के सदस्य यशंकात सिंह ने किया, उसे हमेशा याद किया जाएगा। इन्होंने न सिर्फ न्याय मार्ग के जाम की समस्याओं को लोगों को निजात दिलाने का काम किया, बल्कि बीडीए कार्यालय से तहसील मार्ग से लेकर षास्त्री चौक तक की तीन मीटर चौड़ी सड़क को पांच मीटर चौड़ा कराने में भी सफल रहे। न्याय मार्ग की तरह तहसील मार्ग के दोनों ओर लाइटिगं की व्यवस्था रहेगी। 400 मीटर इस सड़क की लागत 80 लाख है। चूंकि इन तहसील मार्ग और न्याय मार्ग पर जिले की जनता को षासकीय सुविधाएं मिलती है, जिसके चलते दोनों सड़का पर जाम की स्थित हमेशा बनी रहती है। कभी-कभी तो इतना जाम लग जाता है, कि लोगों को जाम में काफी देर तक फंसना पड़ता। इसे बीडीए की उपलब्धि भी मानी जाएगी। कहा भी जाता है, कि अगर यही प्रयास सांसद और विधायक करते तो कब का जाम से निजात मिल गया होता। ऐसा लगता है, कि प्रमुखजी को कुछ अलग करने का षौक है। पहले इन्होंने अपने ब्लॉक में विकास पुस्तिका निकालकर पूरे प्रदेश विकास पुस्तिका निकालने वाले प्रमुख बन गए, और अब इन्होंने वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े नेता नहीं कर सके, वह भी ब्लॉक से बाहर आकर। इतना ही नहीं इनके करकमलों से एक एतिहासिक कार्य होने जा रहा है, अगर यह अपने प्रयास में सफल हो गए, जिसकी संभावना हैं, तो यह अपने क्षेत्र के हीरो हो जाएगें। पहले तो इन्होंने रामनगर और गौर विकास खंडों एवं रुधौली एवं कप्तानगंज विधानसभाओं को जोड़ने वाली पगारे घाट जो रामनगर के ग्राम नरकटहा एवं गौर के ग्राम धधरिया को जोड़ने वाले पुल के निर्माण के लिए लिखापढ़ी किया, और अब डीएम को पत्र लिखकर उनसे विकास खंड रामनगर के ग्राम पंचायत नरकटहा में रउफ के खेत से पगारे घाट होते हुए विकास खंड गौर के ग्राम पंचायत धधरिया तक नया पिच मार्ग जिसकी लंबाई एक किमी. है, का निर्माण कराने को लिखा है। इसकी जानकारी मुख्य अभियंता पीडब्लूडी एवं एक्सईएन निर्माण खंड एक को भी दिया।
- Loading weather...
- |
- Last Update 01 Jun, 11:49 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment