बस्ती। जेडीए के स्टेने रहे दीप नरायन वर्मा पहले ऐसे स्टेनो रहे, जो खुद तो कमाते थे, और साहब को भी कमाकर देते थे, साहबों के लिए यह इतना बड़ा कमाउपूत हैं, कि इनके लिए साहब नियम कानून की भी परवाह नहीं करते। प्रदेश के यह इकलौते ऐसे स्टेनो होगें, जिनका तबादल संशोधन श्रावस्ती जैसे जिले से हुआ, जो नियम में ही नहीं है। अब आप समझ लीजिए कि अधिकारियों को इनके तबादले का संशोधन करके इतना बड़ा रिस्क लिया है, कि अगर इसकी जांच हो जाए तो सबसे पहले निदेशक फंसेगें। इनके पावरफुल होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि इनकी नियुक्ति उप निदेशक कृषि रक्षा के यहां हूं, लेकिन सारे नियम कानून को तोड़कर इन्हें जेडीए के यहां अटैच कर दिया गया, जब कि अटैचमेंट की प्रक्रिया कब की समाप्त हो चुकी है। इन्हें जैसे ही जेडीए के यहां अटैच किया गया, यह जेडीए के सबसे बड़े दुलारा ही कमाउपूत साबित होने लगे। जांच और निरीक्षण के बहाने मंडल के तीनों जिलों कृषि अधिकारियों से धन उगाही होने लगी। कहने का मतलब धन उगाही करने के लिए कभी सिद्वार्थनगर तो कभी संतकबीरनगर जनपदों का दौरा करने लगे, कहने को तो यह दौर सरकारी होता था, लेकिन इस दौरे के नाम पर धन उगाही की जाती। जाहिर सी बात हैं, जो स्टेनो अपने साहब के लिए कमाउपूत साबित होगा, उस स्टेनो के लिए साहब तो कुछ भी कर सकते हैं, और साहबों ने किया भी, वरना कोई साहब इनका तबादला रोकवाने के लिए मंत्री के पास भागा-भागा न जाता। श्रावस्ती तबादला होने तक यह वेतन तो उप निदेशक कृषि रक्षा के यहां से लेते थे, लेकिन नौकरी जेडीए की करते थे। इन्होंने अपने पावर का खूब दुरुपयोग किया, घर का कोई ऐसा सदस्य नहीं जिनको इन्होंने विभाग में एडजस्ट न किया हो। जब साहब मेहरबान होता है, तो गधा भी पहलवान हो जाता है। इनके हटने अनेक जिलों के अधिकारी और कर्मचारी खुश है। छह साल तक यह अनियमित तौर पर जेडीए के यहां संबद्व रहे। इनका हटना बहुत जरुरी था। यह सिर्फ अपने और साहब के लिए इतना धन अर्जित किया कि अगर उसकी जांच हो जाए, बड़े-बड़े खुलासे हो जाएं। चूंकि इनका साथ अभी तक के भ्रष्ट कहे जाने वाले जेडीए देते आएं हैं, इस लिए जांच नहीं हो सकती। हालांकि जिस विभाग का मंत्री भ्रष्ट हो उस विभाग का अधिकारी और स्टेनो कहां से ईमानदार होगें।
- Loading weather...
- |
- Last Update 17 Jul, 02:57 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment