भाजपा ने देश भर में बनाए ऑफिस, 

दैनिक तेजयुग न्यूज़

गरीबों को शिक्षा से दूर कर, दे रहे राशन

ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर:  गांवो में सरकारी स्कूलों को बंद कर गांव गांव में अंग्रेजी और देशी शराब के  ठेके खोल दिए गए। ताकि गरीब शिक्षा नहीं,आराम से शराब लेकर सरकारी राशन खाकर मस्त रहे,जबकि शिक्षा के बिना कोई समाज या देश तरक्की नहीं कर सकता है। भाजपा ने देश भर में आलीशान ऑफिस बनाए है,गरीबों को पांच किलो राशन देकर देश को विश्व पटल पर पहुंचाने का सपना दिखा रहे है यह सपना कब पूरा होगा या सपना ही रह जाएगा। 
दो दशक पहले गांवो में शराब ठेका नहीं था। आबकारी विभाग ने किसी गांव में शराब ठेका खोला तो महिलाएं विरोध कर रही थी और ठेकों को बंद कराकर अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल भेजती थी। पिछले एक दशक में गावों में अंग्रेजी और देशी शराब सहित बीयर के ठेकों का जाल बिछा दिया गया है। सरकार को मिलने वाले राजस्व से अपने विधायकों को भारी भरकम सुविधाओं के साथ वेतन बढ़ाने,विधायकों के रिटायर होने पर पेंशन देने के पूर्ति  होती है। गरीब अपने बच्चों को शिक्षा दिलाए, न दिलाए इससे कोई फर्क इसलिए भी नहीं पड़ता युवा शिक्षित होकर  रोजगार मांगेगे। इसलिए पढ़ाई से दूर कर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री युवाओं को चार घंटे ई रिक्शा चलाकर अपने बच्चों में रहने की सलाह दे रहे है।

विश्व गुरु बनेगा देश

दैनिक तेजयुग न्यूज़
देश की 80 करोड़ आबादी को पांच किलो राशन देकर आश्रित बना दिया वहीं जिन बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल में होना चाहिए वे बच्चे चोरी करने,भीख मांगने,कचरा एकत्र करने में जुटे है यहीं से तो देश को विश्व गुरु बनाने के लिए पटल पर लाए है। देश में भ्रष्टाचार,मंहगाई,अपराध से त्रस्त है। वहीं कानून नियमों को ताक पर देखकर धार्मिक उन्माद में फंसाया जा रहा है। 

भाजपा ने बनाए आलीशान सबका

दैनिक तेजयुग न्यूज़
सबका साथ सबका विकास ,काला धन वापस लाने,गरीबों के खाते में 15 लाख देने,युवाओं को नौकरी देने के लुभावने नारों के साथ भाजपा सत्ता में आई। अपने 13 साल के काल खंड में भाजपा ने देश भर में आलीशान ऑफिस बनाए है जो विश्व भर में जाने जायेंगे। यही विश्व पटल होगा।

सड़क पर चलोगे तो टोल देना होगा

दैनिक तेजयुग न्यूज़
देश भर में सड़कों का विस्तार कर जाल बिछाया। हाइवे,एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर चलोगे तो टोल देना ही होगा। आपको तेल,समय की बचत होती है। बेशक सड़क तालाब बन जाए या गड्ढे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद कहते है सड़क बनेगी तो धंसेगी,धंसेगी तो बनेंगी।

धर्म के उन्माद में फसाकर किया कमजोर

दैनिक तेजयुग न्यूज़
लोकतांत्रिक देश संविधान से चलाया जाता है संविधान में सबको सामान अधिकार प्राप्त है। मगर सत्ता में आरएसएस से आई सोच संविधान को नहीं मानती है। यह सोच उस धर्म को कमजोर कर मखौल बना रही है। जो धर्म सद्भाव भाई चारे का संदेश देते है। अयोध्या के राम मंदिर में ही लूट नहीं सभी धर्म स्थल कारोबारी बनकर रह गए अगर निष्पक्ष जांच हो हो धर्म स्थलों के धन से देश को विकसित बनाया जा सकता है।