ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी को तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा ने गंगाजली भेंटकर व राधा नाम रूपी पटका पहनाकर धर्मक्षेत्र तीर्थस्थल गढ़-गंगा धाम ब्रजघाट,गढ़मुक्तेश्वर में स्वागत सत्कार कर अभिनंदन व अभिवादन किया।
उपजिलाधिकारी ने घाट सभा का बारम्बार आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीर्थनगरी का चहुमुंखी विकास किया जाएगा और ब्रजघाट पर आने वाले गंगा भक्त श्रद्धालुओं को सुगम सुव्यवस्थित सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर घाट सभा के महामंत्री राहुल(रिंकु) शुक्ला जी,कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा सह कोषाध्यक्ष अधिवक्ता पंडित हरीश नागर ,सहमंत्री अधिवक्ता गौरव शर्मा सहित उपस्थित रहे।
0 Comment