ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: शारदीय नवरात्र पर्व पर आठवीं देवी मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। अष्टमी हर्षौल्लास से मनाई गई। कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए और देवी रूपी कन्याओं का आशीर्वाद लिया। नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे और विधि विधान से पूजा की गई। पंचायती मंदिर,भद्र काली मंदिर,दुर्गा मंदिर में नरेंद्र चौधरी ने व्यापक व्यस्था कर पूजा कराई। समाज सेवी मदन पाल चौधरी ने कन्याओं को आमंत्रित कर पैर धोए और टीका कर भोजन कराया। कन्याओं को जिमाने के बाद उपहार दिए और देवी रूपी कन्याओं का आशीर्वाद लिया। अष्टमी पर्व पर कन्याओं की मौज रही एक घर के बाद दूसरे घर पहुंची तो सभी घरों में भोजन करना पड़ा। कन्याओं को नकदी,के अलावा उपहार मिले तो भूत खुश हुए। जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अष्टमी के दिन कन्याओं को सुबह आठ बजे से ही बुलावा देना शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। दुर्गा अष्टमी का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
- Loading weather...
- |
- Last Update 19 Oct, 03:46 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment