ओमप्रकाश गौतम

बहादुरगढ़: स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती संचालक एवं संस्थापक गुरुकुल आश्रम पुष्पावती पूठ का सातवां स्मृति दिवस कुल भूमि में मनाया गया 
 इस अवसर पर यज्ञ के मुख्य   यज्ञमान एवं कोषाध्यक्ष महेश आर्य ने स्वामी के जीवन के विषय में चर्चा करते हुए उनके सिद्धांत  पर चलने का आवाहन किया उन्होंने बताया कि स्वामी बाल ब्रह्मचारी थे संपूर्ण जीवन वेद एवं वैदिक सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करते रहे गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर के प्राचार्य रहकर गुरुकुल महाविद्यालय पूठ की स्थापना कर उसका कुशल संचालन किया गुरुकुल के साथ गौशाला एवं वैदिक आश्रम का भी संचालन करते थे जहां पर वैदिक विद्वान और वृद्ध  रहकर साधना करते है उनके जीवन के सिद्धांत सदैव अनुकरणीय हैं प्राचार्य राजीव  ने उनकी स्मृतियां पर प्रकाश डाला तथा गुरुकुल के संचालन में समाज के सहयोग की महती आवश्यकता के विषय में उपस्थित लोगों के सामने आवाहन किया आचार्य दिनेश ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए सभी का धन्यवाद प्रस्तुत किया
उपस्थित जन आचार्य सुधीर , आचार्य  मोहनदास तिवारी,आचार्य कुलदीप,आचार्य संदीप,आचार्य रंजीत, मुकुल आर्य, रविंद्र सरदार, सतीश मदन मौजूद रहे।