मवाना, 30 मई - ग्राम हिमायूपुर में प्लॉट पर अवैध कब्जे के मामले में ADG मेरठ जोन के जांच आदेशों के बावजूद भू-माफिया नहीं मान रहे। SDM को शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है।

मामला हापुड़ के निजामपुर निवासी अजयपाल से जुड़ा है। पीड़िता रिंकी पत्नी अमित कुमार का आरोप है कि अजयपाल ने खसरा संख्या 374 मि. स्थित उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया और दो दुकानें तोड़कर खेतों की मिट्टी से भराव कर दिया।

रिंकी के अनुसार उन्होंने 14 सितंबर 2020 को अशोक कुमार व शशि बाला, जहांगीरपुरी दिल्ली से 180.46 वर्ग मीटर व 539.98 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा आबादी में कराया था। खसरा संख्या 374 मि. की कुल 4250 वर्ग मीटर जमीन में से 2150 वर्ग मीटर अशोक कुमार 2007 में बेच चुके हैं।  जो अब तक चार बार बिक चुकी है  जिस पर वह लोग पहले से ही काबिज है जबकि अशोक कुमार व शशि बाला ने 2100 वर्ग मीटर भूमि अपने पास रखी थी जिसमें से 630 वर्ग मीटर पुलिस चौकी और 331 वर्ग मीटर सरकारी स्कूल को दी गई थी। शेष जमीन का 14 सितम्बर 2020 को रिंकी पत्नी अमित को बैनामा कर दिया था।

आरोप है कि अजयपाल ने लेखपाल से गलत रिपोर्ट लगवाकर आबादी की जमीन पर एकतरफा अवैध कुर्रे करवा लिए, जबकि मामला SDM मवाना न्यायालय में लंबित है। अजयपाल का बैनामा 22 नवंबर 2022 का कृषि भूमि का है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भूमाफिया के खिलाफ सख्त निर्देशों के बावजूद प्रशासनिक निष्क्रियता बनी हुई है। ताजा घटना में जब पीड़ित ने 112 पर सूचना दी तो पुलिस के मौके पर पहुंचते ही भू-माफिया कब्जा छोड़कर भाग गए। ADG के आदेश के बाद भी पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल रहा और भू-माफिया भराव कर कब्जा करने में जुटा है।