बस्ती। राष्टीय पत्रकार संघ भारत के बस्ती जिलाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलवारी में पत्रकारों की मासिक बैठक आयोजित हुई। इसके मुख्य अतिथि राहुल सिंह रहे। उन्होंने पत्रकारों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने पर जोर दिया, कहा कि आज जिस तरह पत्रकारों पर आसामाजिक तत्कवों और भ्रष्टाचारियों के जरिए निरंतर हमले हो रहे हैं, उससे पूरा पत्रकार जगत भयभीत हैं, और पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग कर रहा हैं, ताकि पत्रकार निडर होकर पत्रकारिता कर सके। पत्रकार संघ के इस मासिक बैठक में आदित्य सिंह, अंजली, रवि सिंह, फकीर मोहम्मद खान, जहांगीर आलम, साबिर अली, सत्यम, सरताज आलम, विवेक सिंह, अंकित सिंह, जहांगीर आलम, विजय गुप्ता, दिलशाद अहमद, राधेश्याम, विनय, अवधेश, बलवंत, प्रवेश, आलोक, दिलीप आदि पत्रकार मौजूद रहे।