बस्ती। एक्सईएन शुभम पांडेय का कहना है, कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने से भाग रहे हैं, वह गलत कर रहे हैं, ऐसे लोगों को यह नहीं मालूम कि स्मार्ट मीटर लग जाने से बिजली की बचत होगी, उन्हें उनके मोबाइल पर ही पता चल जाएगा, कि उन्होंने कब कितना बिजली का प्रयोग किया, कहते हैं, कि अधिकांश उपभोक्ताओं को पता ही नहीं होता है, कि उनके बिजली का बिल इतना क्यों आ रहा है? अगर किसी उपभोक्ता को यह पता चल जाए कि किसके चलते बिजली कर बिल अधिक आ रहा है, तो वह उसे रोकने का प्रयास करेगा, और जब पता ही नहीं चलेगा तो कैसे प्रयास करेगा? कहते हैं, कि स्मार्ट मीटर लगने से सबसे बड़ा लाभ उपभोक्ताओं को अनावष्यक बिजली के खपत से होगा। जब आप अपने मोबाइल पर देखेगें कि बैलेंस कम हैं, तो कम बिजली का प्रयोग करेगें, क्यों कि कभी-कभी उपभोक्ताओं के पास रिचार्ज करने के लिए धन उपलब्ध नहीं रहता है, और उसे यह पता होता है, कि धन उसके पास दो-तीन दिन बाद ही आएगा, तो वह कम बिजली का प्रयोग करेगा, और जब उपभोक्ताओं को पता ही नहीं होगा, कि बिजली का दुरुपयोग कहां हो रहा हैं, तो वह उसे कैसे रोकेगा? कहते हैं, कि जब किसी उपभोक्ता के समझ में आ जाता है, तो वह स्वयं स्मार्ट मीटर लगाने को कहता है। स्मार्ट मीटर लग जाने से सबसे बड़ा फायदा उपभोक्ताओं को यह होगा, कि उन्हें बिजली का बिल जमा करने से फुर्सत मिल जाएगी, बिजली कनेशन के कटने का डर नहीं रहेगा, और जो मीटर रीडर पैसा लेकर कम यूनिट दिखाते हैं, उसकी चोरी भी समाप्त हो जाएगी। जोर से कहते हैं, कि जो उपभोक्ता यह समझते हैं, कि पैसा देकर कम यूनिट दिखा दिया, गलत सोचते हैं, क्यों कि अंत में तो उपभोक्ताओं को ही बिल जमा करना होगा, इससे उपभोक्ता बच नहीं सकते। कहते हैं, कि 42 हजार में से अब तक 18 हजार उपभोेक्ता स्मार्ट मीटर का उपयोग कर रहे है। आज नहीं तो कल सभी को स्मार्ट मीटर लगवाना ही होगा। यह भी कहते हैं, कि अगर किसी का पुराना मीटर खराब हो गया तो उसे नये मीटर के रुप में स्मार्ट मीटर ही लगवाना पड़ेगा, पुराने के बदले पुराना मीटर नहीं लगेगा। कहते हैं, कि बहुत से ऐसे उपभोक्ता आते हैं, और कहते हैं, कि उनका मीटर आवष्यकता से अधिक बिजली का खर्च बताता है। चेक मीटर लगा दीजिए। ऐसे उपभोक्ताओं के यहां कभी भी चेक मीटर नहीं लगेगा, बल्कि जब भी लगेगा स्मार्ट मीटर ही लगेगा। कहते हैं, कि समझदारी इसी में हैं, जो काम कल करना हैं, आज कर डालिए, फायदे में रहिएगा। यही बात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समझाने में लगे हुए है। एक्सइएन साहब ने जोर देकर उपभोक्ताओं से अपील के लहजे में कहा कि आप सभी लोग स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें, विरोध करेंगे तो नुकसान उपभोक्ताओं का ही होगा। किसी के बहकावे में मत आइए अपने लाभ और हानि के बारे में खुद सोचिए। दावा करते हैं, कि जिस दिन उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ और हानि का पता चल चल गया, वह तो खुद लगवाएगा ही साथ दूसरों को भी लगवाने के लिए प्रेरित करेगा। उपभोक्ता भूल जाएं कि स्मार्ट मीटर लगवाना स्वेच्छिक है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 16 Apr, 06:03 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment