हापुड़ न्यूज़
हापुड़ में गढ़ रोड फाटक के पास अस्पताल में पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार ने दबंगो लोगों को बुलाकर मां बेटों के साथ की मारपीट
हापुड़ में गढ रोड फाटक के पास मोहल्ला कवि नगर निवासी लोकेश की दादी का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं उनकी देखरेख के लिए उनका छोटा भाई ने अपनी स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर रखी थी भूल चूक में लोकेश का छोटा भाई पार्किंग पर्ची लेकर चला गया जब लोकेश स्कूटी लेकर जाने लगा तो पार्किंग के ठेकेदार ने लोकेश से पर्ची मांगी लोकेश ने कहा कि पर्ची मेरे छोटे भाई की जेब में भूल से चली गई है तो पार्किंग ठेकेदार ने गाली देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जब उसका छोटा भाई पर्ची लेकर आया तो पार्किंग ठेकेदार को पर्ची दिखाई तब पार्किंग ठेकेदार ने दस,बारह, दबंगो को बुलाकर दोनों भाई व उनकी मां को साथ गंदी गंदी गाली देकर मारपीट की लोकेश भास्कर मारपीट की सूचना तुरंत थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को अपने परिवार के साथ मारपीट की सूचना दी सूचना पाकर तुरंत ही थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मारपीट की जानकारी ली उन्होंने पीड़ित परिवार की रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जांच शुरू कर दी है।
मनजीतसिंह कि रिपोर्ट
0 Comment