हापुड़ न्यूज़ 

नई दिल्ली, 9 जून।

दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति एवं सीटों के समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट को लोकदल की परंपरागत एवं ऐतिहासिक सीट बताते हुए इस पर पार्टी का मजबूत दावा प्रस्तुत किया।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र का लोकदल से पुराना और मजबूत राजनीतिक संबंध रहा है। पूर्व में लोकदल के चुनाव चिन्ह पर बाबू कनक सिंह इस क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में यह सीट INDIA गठबंधन के अंतर्गत लोकदल के खाते में आनी चाहिए।

बैठक के दौरान चौधरी सुनील सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता हरीश हूण की दावेदारी भी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि हरीश हूण लंबे समय से किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनस्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरीश हूण गुर्जर समाज से आते हैं, लेकिन उनकी पहचान सर्वसमाज के नेता के रूप में है। वे सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र में किसानों और आमजन के हितों के लिए उनका संघर्ष उन्हें एक मजबूत जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करता है।

लोकदल नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट लोकदल को मिलती है तो पार्टी INDIA गठबंधन को इस क्षेत्र में मजबूत जीत दिलाने का कार्य करेगी।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट