हापुड़ न्यूज़

 गढ़मुक्तेश्वर तहसील दिवस पर एसपी और डीएम ने भूमि विवाद व पुलिस मामलों पर सख्त दिए निर्देश 

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने राजस्व, भूमि विवाद और पुलिस मामलों सहित विभिन्न शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए
हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा जनता की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, पुलिस संबंधित मामलों सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए
संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं वास्तविक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिएअधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और प्रशासन व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट