हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर: क्षेत्र स्थित ग्राम बागड़पुर में पीडीए पंचायत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने उनका स्वागत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सभा को संबोधित करते हुए सुधीर चौहान ने महिलाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए उन्हें सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए की अवधारणा समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों को समान अवसर दिलाने के उद्देश्य से आगे बढ़ाई जा रही है, जिसमें महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट