बस्ती। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ संगठन का अर्न्तकलह खुलकर सामने आ गया है। संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शक्ल पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुये 18 अप्रैल शनिवार को विभिन्न ब्लॉकों से 28 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी का कप्तानगंज शिक्षकों ने स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेश महामंत्री उमा शंकर सिंह एवं प्रदेश कोशाध्यक्ष संदीप पवार के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संघ में शामिल हुए। संकल्प लिया कि जनपद को एक कर्मठ,ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व दिया जाएगा। इस तरह से शिक्षकों के नये संगठन ने आकार ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार
मामला परशुरामपुर ब्लॉक के ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा की बर्खास्तगी से शुरू हआ। शिक्षक पदाधिकारियों का आरोप है कि देवेन्द्र बर्मा की बर्खास्तगी परी तरह गलत और अनुचित तरीके से की गई। उन्होंने मांग की कि इसे वैधानिक प्रक्रिया से सूलझाया जाए, लेकिन ऐसा न होने से पदाधिकारियों में भारी असंतोष फैल गया। नतीजा? सामूहिक त्यागपत्र का ऐलान। पदाधिकारियों ने कहा, जिलाध्यक्ष की जिद ने संगठन को कमजोर कर दिया अब समय आ गया है बदलाव का! यह घटना बस्ती जनपद के राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला रही है।
त्यागप देने वालों में प्रमुख रूप से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, राम नगर अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्रा, मंत्री अभिषेक जायसवाल, गौर के मंत्री विनोद यादव, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, गिरिजा शंकर चौधरी, ज्ञानदास चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौर ,परशुरामपुर अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, खुदरा अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया, रवींद्र वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, रूधौली अध्यक्ष राजेश चौधरी, दुबौलिया अध्यक्ष रामपाल, त्रिलोकी प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार करुण, विवेक गौतम, अनूप कुमार चौधरी, संजय चौहान, अजीत राव, रवि शंकर यादव, सतीश जायसवाल अजय प्रताप चौधरी, राम भरत वर्मा, रामपति कन्नौजिया, विवेक गौतम, राजकुमार आदि शामिल हैं।
- Loading weather...
- |
- Last Update 21 Apr, 04:20 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment