बस्ती। दो स्कूली बच्चियों के साथ रास्ते में दुष्कर्म करने का प्रयास करने का सनसनी मामला सामने आया। दोनों बच्चियों का सलवार उतरा हुआ पाया। बच्चियें के चिल्लाने पर दुष्कर्म का प्रसास करने वाले एक अज्ञात ने कहा कि शोर मचाओगी तो तुम दोनों को बेच देगें। दोनों बच्चियों का दुष्कर्म करने का प्रयास या फिर अपहरण कर बेच देने का यह सवाल बना हुआ है। परिवार की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई, और समाचाार लिखे जाने तक तहरीर लिखने की तैयारी हो रही थी। दोनो बच्चिायां अलग-अलग परिवार की है। एक की उम्र 11 साल और दूसरे की आठ साल है। दोनों नउवाडाड़ सरकारी स्कूल की छात्रा है।

कोतवाली को दी गई तहरीर में कहा गया कि 26 फरवरी 26 को दोनों बच्चियां स्कूल साढ़े नौ बजे सुबह गई, दोनों बच्चियां दो साल की एक अन्य बच्ची को छोड़ने घर आई थी, जब वापस दोनों बच्चियां स्कूल जा रही थी, तो रास्ते में सूनसान पाकर एक अज्ञात व्यक्ति जीएस विधालय के पास दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से दोनों का सलवार उतार दिया, इस पर दोनों बच्चियां चिल्लाने लगी, तब अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि शोर मचाओगी तो तुम दोनों को बेच देगें। किसी तरह अज्ञात व्यक्ति के चंगुल से जान बचाकर भागने में दोनों बच्चियां सफल हुई। दिन दहाड़े हुए इस सनसनीखेज घटना को सुनकर हर कोई दंग रह गया। सवाल उठ रहा है, कि भाजपा के राज में जब स्कूली बच्चियां सुरक्षित नहीं है, तो महिलाएं और लड़कियां कैसे सुरक्षित रहेगी?