गौरव शर्मा 
ग्रेटर नोएडा  l मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर शिवाकांत द्विवेदी के निर्देशों के क्रम में विगत दिवस श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।
समन्वयवक, जिला विज्ञान क्लब गौतमबुद्धनगर डॉ0 अर्चना शिरोमणि, उपप्राचार्या एवं आई0क्यू0ए0सी0 समन्वयक श्री द्रोणाचार्य पी0जी0 कॉलिज दनकौर गौतमबुद्धनगर डॉ0 रश्मि गुप्ता के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा मॉडल प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सचिव रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य, श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज दनकौर डॉ0 गिरीश कुमार वत्स उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि ने अपने व्याख्यान में ‘‘रमन प्रभाव, प्रकाश प्रकीर्णन और सुपर कंडेवटिविटी’’ विषय पर छात्र/छात्राओं से विस्तृत चर्चा की। साथ ही कहा कि आज विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर हमें विज्ञान की शक्ति और इसके हमारे जीवन में पड़ने वाले प्रभाव को समझने का अवसर मिलता है। विज्ञान ने हमारे जीवन को आसान बनाया है, हमें नई चीजें सीखने का मौका दिया है और हमें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने छात्र/छात्राओं में जिज्ञासा और विज्ञान को एक दूसरे का पूरक बताया। 
उप्रपाचार्य डॉ0 रश्मि गुप्ता जी ने सी0बी0 रमन जी का संक्षिप्त जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। 
साथ ही विभिन्न कॉलेजों की छात्र/छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें छात्रों से मॉडल बनाकर प्रस्तुत किये जिसमें क्रमशः प्रथम स्थान- नैतिक (मॉडल का नाम-लेजर बेस्ड क्रॉप प्रोटेक्शन) पंचशील बालक इण्टर कॉलेज नोएडा, द्वितीय स्थान- कार्तिक, लव चौधरी (मॉडल का नाम-रेन वाटर हारवेस्टिंग) देव पब्लिक स्कूल मंगरौली, जेवर, तृतीय स्थान- अरूण कुमार व लकी कुमार (मॉडल का नाम-बेस्ट टू इलेक्ट्रीसिटी) बी0डी0आर0डी0एस0वी0एम0 इण्टर कॉलेज दनकौर, सात्वनां पुरूस्कार- तनिशा शर्मा (मॉडल का नाम-स्मार्ट सिटी) पंचशील बालक इण्टर कॉलेज नोएडा, अक्षित (मॉडल का नाम-स्मार्ट शूज फॉर डिस्ऐवलड पर्सन) बिहारी लाल इण्टर कॉलेज दनकौर, अनिकेत व सन्नी (मॉडल का नाम-सोलर एनर्जी) बी0डी0आर0डी0एस0वी0एम0 इण्टर कॉलेज दनकौर ने प्राप्त किया इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार भी उपस्थित रहें।