पटेलजी’ की ‘दूरदृष्टि’ और नेतृत्व से ‘भारत’ आज विश्व ‘पटल’ पर ‘खड़ा’ःविवेकानंद

पटेलजी’ की ‘दूरदृष्टि’ और नेतृत्व से ‘भारत’ आज विश्व ‘पटल’ पर ‘खड़ा’ःविवेकानंद

पटेलजी’ की ‘दूरदृष्टि’ और नेतृत्व से ‘भारत’ आज विश्व ‘पटल’ पर ‘खड़ा’ःविवेकानंद


-सरदार पटेल का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोतःसंजय चौधरी

-सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, उन्होंने अपने कर्म से यह सिद्ध किया कि संगठन और अनुशासन किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होतेःदयाराम चौधरी

-पटेल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान पुरोधा थेःमहेश शुक्ल

-नयी पीढी को ऐसे महापुरूष के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिएःराधेष्याम कमलापुरी

-पटेल जयंती के उपलक्ष्य में निकली पद यात्रा

बस्ती। विधानसभा कप्तानगंज में  राष्ट्र की एकता, अखण्डता और संगठन के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में  भारतीय जनता पार्टी द्वारा  पदयात्रा  का आयोजन किया गया। पदयात्रा का आरम्भ बुधवार सुबह दुबौला चौराहा से हुआ, जहाँ सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकत्रित हुए। उत्साह, जोश और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा का नेतृत्व विधानसभा संयोजक अखण्ड सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत के गायन से हुई। इसके बाद पदयात्रा  “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के उद्घोष के साथ आगे बढ़ी।

पदयात्रा श्री गणेश विद्या मंदिर किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाबू, बस्ती में पहुँचकर संपन्न हुई। यहां समापन सभा का आयोजन किया गया। पूरे मार्ग पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान तिरंगा के झंडों और बैनरों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया था। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के साथ ही गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मीडिया संयोजक राधेश्याम कमलापुरी  ने संचालन करते हुये सरदार वल्लभभाई पटेल योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नयी पीढी को ऐसे महापुरूष के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने सरदार पटेल जी के जीवन वृत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पटेल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान पुरोधा थे। समापन सभा का संचालन विधानसभा संयोजक अखण्ड सिंह ने किया। कहा कि सरदार पटेल जी ने जिस मजबूत भारत का सपना देखा था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। सभा का स्वागत भाषण जिले के प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि पटेल जी ने अपने कर्म, निष्ठा और दृढ़ इच्छा शक्ति से देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया और आज हम एक अखंड भारत के रूप में गर्व से खड़े हैं। मुख्य वक्ता उमा शंकर पटवा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के रियासतों को एक करने का जो महान कार्य किया, वह असाधारण था। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही भारत एक सशक्त, एकीकृत राष्ट्र के रूप में उभरा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सब उनके आदर्शों को आत्मसात करें और भारत को और मजबूत बनाने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलें।

कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने कर्म से यह सिद्ध किया कि संगठन और अनुशासन किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, पूर्व विधायक सी.ए. चंद्र प्रकाश शुक्ला , जिले के संयोजक प्रत्यूष सिंह, अरविंद सिंह, कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी, हरदिया मंडल अध्यक्ष लवकुश शुक्ला, गौर मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, परसा मंडल अध्यक्ष मनोज पाठक, दुबौलिया मंडल अध्यक्ष गंगेश सिंह सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मंचासीन रहे। कार्यक्रम में दुष्यंत विक्रम सिंह, आनंद सिंह कलहंस, विनोद चौधरी, अनुपम पांडे, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, विजय गुप्ता, नागेंद्र सिंह सिंकू राणा, दिग्विजय सिंह, राधेश्याम जायसवाल, ओमप्रकाश ओझा, अजीत पांडे, सोनू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय राजनीति के वह नायक थे जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व से भारत आज विश्व पटल पर गर्व से खड़ा है। विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह, सहाबुद्ीन निषाद, मनोज ओझा, हरेंद्र तिवारी, जिले के आईटी संयोजक रवि तिवारी, कप्तानगंज मंडल प्रभारी गजेंद्र मणि त्रिपाठी एवं दिव्यांशु दुबे के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *