बड़ी संख्या में अन्य दलों को छोड़ बसपा में हुए शामिल

बड़ी संख्या में अन्य दलों को छोड़ बसपा में हुए शामिल

बड़ी संख्या में अन्य दलों को छोड़ बसपा में हुए शामिल

बस्ती। बसपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष मिलकर मतदाता सूची में लोगों का नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें, कोई पात्र मतदाता एसआईआर प्रकिया में छूटने न पाये। बसपा बहन सुश्री मायावती के दिशा निर्देश में 2027 में मजबूत सरकार बनायेगी। यह विचार बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने शनिवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के पालिटेक्निक चौराहे के निकट स्वर्गीय रामचन्द्र चौधरी इण्टर कालेज मरवटिया के परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। समीक्षा बैठक के दौरान बड़ी संख्या में अनेक राजनीतिक दलों को छोड़ बसपा की सदस्यता ग्रहण किया।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने समीक्षा बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से ऊब चुकी है। वह बदलाव का मन बना चुकी है क्योंकि बसपा की सरकार में जाति, धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज का विकास हुआ और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  लोगों तक पहुंचा। उन्होने पार्टी पदाधिकारियों का आवाहन करते हुये कहा कि जिस प्रकार से मान्यवर कांशीराम के निर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर को  लाखों की संख्या में लोग लखनऊ पहुंचे उसी तरह से 6 दिसम्बर को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ पहुंचकर अपनी ताकत का अहसास कराये।

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मुख्य मण्डल प्रभारी इन्दलराम ने किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी, धर्मदेव प्रियदर्शी, सीताराम शास्त्री, राम सूरत चौधरी, वीरेन्द्र चौहान, अब्दुल जब्बार, राम सुरेश चौहान, यशवन्त निगम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लवकुश पटेल ने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुये संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बसपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने बताया कि बूथ स्तर पर एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कराने में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुये हैं।

कार्यक्रम में अभय पटेल सिल्लो, राम सहाय चौधरी, शहाबुद्दीन, राम मिलन, अमन गौतम, अभिनेश चौधरी, सुभाष चन्द्र वर्मा, रघुराज वर्मा, इन्द्रजीत तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, राधेश्याम श्ुाुक्ल, करिया गुप्ता, शिवाजी पाण्डेय, शीतल चौधरी, अंकुर चौधरी, प्रमोद चौधरी, बब्बू चौधरी, शबरे आलम, जुनेद अहमद, साबिर अली, इरशाद अहमद के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से कल्पनाथ बाबू, राम सूरत चौधरी, जब्बार अली, के.सी. मौर्य, कृपाशंकर गौतम, संजय धूसिया, राम सागर, महेन्द्र कुमार, राम नेवास गौतम, आशुतोष सिंह, जुगुल किशोर चौधरी, दीपक कुमार, विष्णु आनन्द, अलीम अहमद, अरविन्द कुमार, जे.पी. गौतम, महेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार गौतम, अतर सिंह गौतम, रामकरन गौतम, अनुराग गौतम, प्रिन्स कुमार निगम, रामचन्द्र, अखिलेश कुमार, राम सरोज, रामचेत निराला, के.पी. राठौर,  एडवोकेट अनूप कुमार, अनिल आजाद, आदित्य राना, राजेश कुमार राव, भूपेन्द्र कुमार, देशराज गौतम, राजीव कुमार राव, सलमान, प्रदीप कुमार गौतम, रामफेर गौतम, नवी सरवर, प्रभाकर पाल, दिलीप बौद्ध, शिवम आजाद, ब्रजेश राव, शिवकुमार,  राजकुमार के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *