गौरव शर्मा l 
ग्रेटर नोएडा l रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के करौली अंडरपास के पास रविवार को सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान सलमान पुत्र बुखारी निवासी मोहल्ला आरापुरी, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई है। उसके दूसरे साथी असलम पुत्र अकबर निवासी ग्राम रोहिन्दा, थाना अरनिया, जिला बुलन्दशहर को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर दो जिंदा कारतूस 315 बोर दो खोखा कारतूस .315 बोर
एक चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट गोवध हेतु रस्सी, चाकू, सिरिंज, इंजेक्शन की शीशी एवं खाली बोरी बरामद हुई है l दोनों अभियुक्त गौवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे थे।