बस्ती। पुरानी बस्ती फीडर के संविदा कर्मियों की ओर से एसी चलाने वालों के लिए ओपेन आफर दिया, कहा कि एक हजार महीना दीजिए चाहिए तो चार एसी चलाइए, कोई जांच भी नहीं करेगा, जो एक हजार दे देता है, कि उसके लिए कटिया कनेक्षन कर देते है। इस फीडर के दक्षिण दरवाजा से होते हुए रोडवेज तक इस आफर का लाभ दो सौ से अधिक उपभोक्ता उठा रहे है। हर माह इन्हें दो लाख सिर्फ एसी चलाने के लिए मिल जाता है। इसके हिस्सेदार जेई भी होते है। इसी ओवर लोड के कारण इस लाइन पर दिन में चार-पांच बार फाल्ट होता है, कभी जंफर कटता है, तो कभी तार टूट जाता है, तो कभी टांसफामर जल जाता है। जाहिर सी बात हैं टासंफारमर के क्षमता से अधिक बिजली का उपयोग/दुरुपयोग होगा तो फाल्ट तो होगा ही। इस फाल्ट का खामियाजा उन ईमानदार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है, जो बिजली की चोरी नहीं करते। कमाई बंद न हो इसके लिए यह लोग कभी गर्मी में चेकिगं नहीं करते, ईमानदार उपभोक्ताओं का कहना है, कि अगर विभाग के अधिकारी इस क्षेत्र की चेकिगं कर ले तो कम से कम दो सौ से अधिक कटिया कनेक्षन मिलेगा, और इन्हीं कटिया कनेक्षन के जरिए सबसे अधिक एसी चलाइ जाती है, जिसके चलते रह-रहकर फाल्ट होते है। बताते हैं, कि लाइनमैन उन्हीं की ही सुनते हैं, जो उन्हें एक हजार दिया रहता है। उपभोक्ता का कहना है, कि जब विभाग खुद बिजली की चोरी करवाता है, तो चोरी रुकेगा कैसे? कहते हैं, कि अगर फाल्ट हो जाता है, तो उसे ठीक करने में दो से तीन घंटा लग जाता है, और कर्मचारी तभी टीक करने आते हैं, जब उन्हें पैसा मिलता है। अधिकतर फाल्ट रात्रि में ही होते हैं, क्यों कि सबसे अधिक एसी रात्रि में ही चलता है। रात में अगर फोन करो तो कोई उठाता नहीं, अगर भूल से उठा भी लिया तो कहते हैं, कि ठीक हो रहा, जब कि असलियत रात्रि के फाल्ट को दूसरे दिन सुबह ठीक किया जाता है। चईयाबारी के इकबाल शमीम, रवि सोनकर, दक्षिण दरवाजा के फल कारोबारी शफीक रहमान, रामचंदर, पांडेय स्कूल के आसपास के डा, एके खान, डा. जीएम शुक्ल और डा. एपीडी सहित अन्य ईमानदार उपभोक्ता कहते हैं, कि जो लोग कटिया कनेक्षन का मजा लेते हैं, वह आराम से हैं, और जो लोग बिजली का नियमित और ईमानदारी से भुगतान करते हैं, उन्हें रात-भर उन्हें लाइन फाल्ट के चलते बिना बिजली के गुजारना पड़ता है। कहते हैं, कि अगर विभाग कटिया कनेक्षन को बंद करवा दे तो फाल्ट न हो, जो भी फाल्ट होता है, वह ओवर लोडिगं के कारण होता है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 10 Jun, 12:07 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment