नन्दबाबा मन्दिर के सेवायत आचार्य के अनुसार ब्रज की होलियों के क्रम में 21 मार्च को गोकुल की छड़ीमार होली होगी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 March, 2024 19:45
- 120

मथुरा
नन्दबाबा मन्दिर के सेवायत आचार्य के अनुसार ब्रज की होलियों के क्रम में 21 मार्च को गोकुल की छड़ीमार होली होगी
नन्दबाबा मन्दिर के सेवायत आचार्य के अनुसार ब्रज की होलियों के क्रम में 21 मार्च को गोकुल की छड़ीमार होली होगी तथा 24 मार्च को होलिका दहन के दिन मथुरा जिले की छाता तहसील के फालैन गांव में पंडा धधकती होली से निकलता है।25 मार्च को जहां सुबह रंग की होली होगी वहीं शाम को भगत सिंह पार्क में होली मिलन समारोह होगा। 26 मार्च को बल्देव में दाऊ जी मन्दिर का मशहूर हुरंगा होगा। इसी दिन छाता तहसील के जाव गांव का हुरंगा तथा 27 मार्च को बठैन गांव का हुरंगा खेला जाएगा। 24 मार्च को ही मुखराई गांव में चरकुला नृत्य होगा।इसके बाद अहमलकलां आदि गांवों में चरकुला नृत्य होगा। ब्रज की होली का समापन महाबन की छड़ी मार होली से होता है यह होली इस बार चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी को यानी 31 मार्च को होगी। यह होली चैरासी खंभा मन्दिर के प्रांगण में होती है।
उत्तर को दक्षिण से जोड़नेवाले वृन्दावन के रंग जी मन्दिर में 1 अप्रैल को रंगनाथ भगवान की होली खेली जाएगी जो मन्दिर में आयोजित किये जानेवाले ब्रह्मोत्सव का प्रमुख अंग है। कुल मिलकार इसी के साथ ब्रज की मशहूर रंगारंग होली का समापन हो जाता है।इति
Comments