क्या जमाना आ गया, महिलाएं अब चप्पलों से नकली प्रधान की धुनाई करने लगी!
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 19 July, 2025 20:38
- 82

क्या जमाना आ गया, महिलाएं अब चप्पलों से नकली प्रधान की धुनाई करने लगी!
-विकास खंड रुधौली के ग्राम पंचायत मूड़ाडीहा के भ्रष्ट नकली प्रधान अवधेश यादव को महिलाओं ने अधिकारियों के सामने दौड़ा-दौडा कर चप्पलों से पीटा
-बेचारे यादवजी रहम की दुहाई मांगते रहें, लेकिन महिलाओं ने कोई रहम नहीं किया, किसी नकली प्रधान की ऐसी धुनाई कभी नहीं देखी गई
-निषाद समाज की महिलाओं ने नकली प्रधान की सारी हेकड़ी को अधिकारियों के सामने चकनाचूर कर दिया
-जिस तरह से बारी-बारी महिलाएं चप्पलों से धुनाई कर रही थी, उससे पता चलता है, कि महिलाएं नकली प्रधान से कितना दुखी होंगीं
बस्ती। जिले भर के उन असली और नकली प्रधानों के लिए एक बुरी खबर है, जो महिलाओं को कमजोर और अबला समझते है। गांव की भोली भाली और सीधह महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि मौका आने पर वह देवी दुर्गा भी बन सकती है। नकली प्रधानों के लिए बुरी खबर यह है, कि निषाद समाज की महिलाओं ने तहसील दिवस के दिन तहसील परिसर में रुधौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मूड़ाडीहा के नकली प्रधान अवधेश
यादव को दौड़ा-दौड़ा कर चप्पलों से पीटा, बेचारे नकली प्रधान रहम की दुहाई लगाते रह गए, लेकिन महिलाओं नें कोई रहम नहीं किया, बल्कि जितना वह रहम की भीख मांगते उतना महिलाएं चप्पलों से मारती। जिस नकली प्रधान को उनकी पत्नी ने कभी बेलन या झाडू से नहीं मारा होगा, उसी नकली प्रधान को ऐसे समाज की महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर चप्पलों से मारा जिसे कमजोर वर्ग का समझा जाता है, और जिन्होंने षायद अपने पूरे जीवन में अपने पति को रे तक नहीं कहा होगा। नकली प्रधान को पूरा जीवन यह अफसोस रहेगा कि वह महिलाओं के हाथों से मारे गए, वह भी भरे समाज में। महिलाओं ने भले ही कानून को अपने हाथ में लिया, लेकिन लगता है, कि मजबूर होकर महिलाओं को कानून अपने हाथ में लेना पड़ा, अगर नकली प्रधान तहसील दिवस में फरियाद करने आई महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार न करते तो शायद ऐसी नौबत नहीं न आती। बहरहाल, महिलाओं ने एक तरह से उन लोगों को इसी बहाने संदेश देने का काम किया जो महिलाओं को कमजोर और मजबूर समझते हैं, उन असली/नकली प्रधानों को भी संदेश दिया जो अपने गांव की जनता को सताते हैं, और गलत काम के लिए पैसा मांगते है। वैसे नकली प्रधान के पुत्र अखिलेश यादव असली प्रधान है।
जिले के रुधौली तहसील में समाधान दिवस के दौरान एक अजीब घटना सामने आई। ग्राम पंचायत मूड़ाडीहा की महिलाओं ने तहसील प्रांगण में प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव की पिटाई कर दी। मामला जमीनी रंजीश से जुड़ा हुआ है, विगत कई वर्षों से बाबूराम समिति विभिन्न निषाद परिवारों का कब्जा था, जबकि नकली प्रधान अवधेश यादव ने बताया कि यह जमीन ग्राम समाज की है। इन्होंने महलाओं से कहा कि इसे खाली कर दो वरना पुलिस द्वारा करवाई जाएगी, मामला राजस्व को गया और पैमाइश भी हुई, जिसमें बाबूलाल समिति निषाद परिवारों का नंबर भी निकला। फिर भी नकली प्रधान पैसा मांग रहे थे, कहा कि जब तक पैसा नहीं दोगें इसी तरह परेशान होते रहोगें। जब आज पीड़ित महिलाओं ने तहसील समाधान दिवस रूधौली में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई तो अवधेश यादव ने उनको इशारों से उल्टा सीधा कहा। जिस पर महिलाएं नाराज हो गई और तहसील प्रांगण में चप्पलों से बरसात कर दी। इसके बाद भी तहसील सभागार में बैठे अधिकारियों ने उठकर कोई कार्रवाई करने की जमात नहीं उठाई जब मामला तूल पकड़ लिया तब रुधौली पुलिस ने महिलाओं गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। निषाद परिवार की महिलाओं का आरोप है कि नकली प्रधान उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर खुराफात कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि इस मामले में पहले भी थाने में शिकायत की थी। लेकिन रुधौली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा इनके ही परिजनों को चालान कर दिया गया। समाधान दिवस में जब महिलाएं उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पहुंची थीं, तब नकली प्रधान ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे नाराज महिलाओं ने तहसील परिसर में ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौजूद पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार ऑफिस मे बैठकर मूकदर्शक बने रहे। नकली प्रधान की धुनाई का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।
Comments