जल वायु आकाश पृथ्वी तथा अग्नि द्वारा संतुलन बना हुआःनितेश शर्मा
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 18 June, 2025 21:28
- 21

जल वायु आकाश पृथ्वी तथा अग्नि द्वारा संतुलन बना हुआःनितेश शर्मा
बस्ती। पर्यावरण जागरूकता माह के तहत प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में सेमिनार और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नितेश शर्मा नें मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि ने प्रकृति को मां स्वरूपा बताते हुए कहा कि हमारे जीवन में प्रकृति द्वारा प्रदत्त विभिन्न वरदान जल वायु आकाश पृथ्वी तथा अग्नि द्वारा संतुलन बना हुआ है। लेकिन मनुष्य की आधुनिकता की अंधी दौड़ ने प्रकृति के इन तत्वों में छेड़छाड़ की है। जिसके कारण उसे विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण वनोन्मूलन, प्लास्टिक का आतंक आदि विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही भारतीय दर्शन द्वारा इन समस्याओं का निदान भी बताया।
सीनियर प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत द्विवेदी नें कहा कि प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को एक विशेष थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावों जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान, तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभावों को बढ़ावा देता है। डॉ. नवीन सिंह ने कहा की इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वायु व प्लास्टिक प्रदूषण आदि समस्याओं का निराकरण कराना है। हम लोगों को आधुनिकता व भौतिकवादी सोच को दर किनार करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य करना चाहिए। पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं, पेड़-पौधों से हम सभी को प्राणवायु प्राप्त होती है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें कहा कि पेड़-पौधों से हमें छाया, लकड़ी, फल, फूल, मेवा व दुर्लभ औषधियां आदि तमाम वनस्पतियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब हम जमाने से विदा लेंगे तो एक पेड़ लेकर जलेंगे। अभी वक्त है पौध रोपण कर हम धरती का कर्ज उतार दें।
Comments