ईवीएम स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने किया निरीक्षण
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 1 April, 2024 18:24
- 152

बुलंदशहर
ईवीएम स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने किया निरीक्षण
बुलंदशहर.विकास त्यागी
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए मंडी समिति बुलन्दशहर में बनाए जा रहे ईवीएम स्ट्रांग रूम का आज जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निरीक्षण करते हुए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। विधान सभा वार ईवीएम मशीनों को रखने के लिए चिन्हित की गई मंडी की दुकानों में निरीक्षण करते हुए संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि ईवीएम मशीनों को रखने के लिए दुकानों की रंगाई पुताई, मरम्मत आदि कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराए। दुकानों पर संबंधित विधान सभा एवं बूथ संख्या अनुसार मशीनों को रखने के लिए नाम अंकित करा ले। मंडी परिसर में भी नगर पालिका की टीम लगाकर साफ सफाई कराई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विवेक कुमार मिश्रा,अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा प्रशांत कुमार, सहित सभी उप अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments