प्राण प्रतिष्ठा से पहले संस्कृति मंत्रालय ने गीत संगीत का किया आयोजन

प्राण प्रतिष्ठा से पहले संस्कृति मंत्रालय ने गीत संगीत का किया आयोजन

अयोध्या 
श्रीराम रामोत्सव के अंतर्गत तुलसी उद्यान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और समस्त क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा गीत संगीत और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत किया जा रहा है। 18 जनवरी को सायंकाल पहली प्रस्तुति में  राजस्थान से  आए जस्सू खान ने "राम भजन" गाकर भगवान राम को संपूर्ण विश्व के लिए एक आदर्श सिद्ध कर दिया है। इसके बाद इनके दल के कलाकारो ने कालबेलिया नृत्य में तमाम करतब दिखाकर सभी को स्तब्ध कर दिया।
                   वही दूसरी प्रस्तुति में सिक्किम के लोक नृत्य "कुसुले मारूनी" से दर्शकों को लुभाया तो दर्शक मंत्र मुग्ध होकर कलाकारों के साथ तालियों से उनका साथ देने लगे। तेलंगाना के दल ने राम भजन को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से सुनाया। गुजरात से आए दल ने मिश्रित रास की प्रस्तुति दी। मंच पर आंध्र प्रदेश से आए कलाकारों ने "तपेट गुल्लू" नृत्य प्रस्तुत किया। रंग बिरंगी पोशाक में कलाकारों ने मंच पर पिरामिड बना कर सभी को रोमांचित कर दिया। तालियों की गूंज के बीच जम्मू कश्मीर के दल ने रामालो राम के नेतृत्व में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। देर रात्रि तक चले कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति सिक्किम के कौड़ा नृत्य से हुई। दर्शकों से भरे पंडाल में संचालन देश दीपक मिश्र ने किया। इस अवसर पर निदेशक उ. प्र.लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ अतुल द्विवेदी और उ. म.क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार गुप्ता समेत तमाम संत,और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *